आनंद कुमार शर्मा एच.पी.एस.सी. के सदस्य नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 08:26 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज आनंद कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एच.पी.एस.सी.) के सदस्य के पद पर नियुक्त किया। राज्यपाल ने आनंद कुमार शर्मा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। शर्मा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 20 मई, 1973 को जन्में शर्मा ने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है।

 


कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामलें राज्य मंत्री संदीप सिंह, हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  डी.एस. ढेसी, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक कुमार वर्मा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह, हरियाणा निर्वाचन आयोग के चेयरमैन धनपत सिंह, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन  सुभाष बराला, अतिरिक्त मुख्य सचिव/वित्तायुक्त (राजस्व) संजीव कौशल, सचिव राज्यपाल अतुल द्विवेदी, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (अपराध) अकील मोहम्मद, राज्यपाल के सलाहकार (आई.टी.) बी.ए. भानुशंकर शामिल हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News