सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यू.टी. प्रशासन के इन पदों पर होगी भर्ती

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 02:40 PM (IST)

चंडीगढ़: शहर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। चंडीगढ़ प्रशासन ने विभिन्न विभागों में क्लर्क-स्टेनोग्राफर जैसी अलग-अलग कैटेगरी के खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग में 1157 पद खाली पड़े हैं जिनके लिए कैंडिडेट अप्लाई कर सकता है। यह सभी पद कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद खाली पड़े हैं। इन रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए प्रशासन युवाओं को मौका दे रहा है। 


25 से 37 वर्ष तक के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई...
अच्छी बात यह है कि इस बार 37 वर्ष तक के कैंडिडेट भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि प्रशासन अधिकतम आयु सीमा को 25 से बढ़ाकर 37 वर्ष कर चुका है। ऐसे में जो लोग 25 से ज्यादा आयु के हो चुके हैं उनको भी नौकरी पाने का बेहतर मौका है। 

लिखित परीक्षा के बाद कोई इंटरव्यू नहीं...
भर्ती की शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन इन पदों को जल्द विज्ञापित करेगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार कैटेगरी सी और डी में भर्ती लिखित परीक्षा के बाद सीधे तौर पर होगी। इसमें पहले की तरह इंटरव्यू नहीं होगा।
 

कुछ दिन पहले एडवाइजर परिमल राय ने सभी विभागों से पदों संबंधी जानकारी मांगी थी। प्रशासन के विभागों में विभिन्न कैटेगरी के कुल 4851 पद सैंक्शन हैं इनमें से 1157 पद रिक्त हैं। इतने पद रिक्त होने से विभागों में फाइलें लटक रही हैं। जिससे काम में भी लेट लतिफी हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News