पी.जी.आई. के बाद अब जी.एम.सी.एच. की भी फिजीकल ओ.पी.डी. सर्विस बंद

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 12:43 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल)। पी.जी.आई. के बाद अब जी.एम.सी.एच. ने भी फिजीकल ओ.पी.डी. सर्विस बंद करने का फैसला लिया है।
शुक्रवार को डायरैक्टर प्रिंसीपल और सभी एच.ओ.डी. के साथ मीटिंग में फैसला लिया गया है कि 10 जनवरी से ओ.पी.डी. बंद कर दी जाएगी। पी.जी.आई. के साथ ही जी.एम.सी.एच. के हैल्थ केयर वर्कर्स में भी पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा है। कोविड के बढ़ रहे केसों को देख डॉक्टर्स का कहना है कि अभी केस और बढ़ेंगे ऐसे में रिस्क नहीं लिया जा सकता। मरीजों की सुविधा को देखते हुए टैली कंसल्टेशन शुरू किया गया है। साथ ही मरीज को देखने के बाद फिजीकल चैकअप की जरूरत पड़ी तो उसे बुला लिया जाएगा। हालांकि गायनी, रेडिएशन और ओंकोलॉजी के साथ ही एमरजैंसी सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी।
वहीं, जी.एम.सी.एच. की ऑफिशियल वैबसाइट पर अप्वाइंटमैंट ली जा सकती है। जिसके लिए मरीजों की सुविधा को देखते हुए टैली कंसल्टेशन और ई-संजीवनी की सुविधा शुरू कर दी गई है।

 


ओ.पी.डी. बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं : डा. सुमन
डायरैक्टर हैल्थ सर्विसिज डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि केस बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। ऐसे में ओ.पी.डी. को पहले की तरह जारी रखना खतरनाक हो सकता है। मरीजों के लिए टैली कंसल्टेशन शुरू किया जाएगा। हालांकि हम देख रहे हैं कि कौन-कौन से डिपार्टमैंट खुले रहेंगे। गायनी में हमारे पास बहुत मरीज हैं। साथ ही पैडीएट्रिक्स जारी रखेंगे। चीजें कैसे मैनेज करनी हैं एक-दो दिन में साफ हो जाएगा, लेकिन ओ.पी.डी. बंद करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। संक्रमण ज्यादा बढ़ सकता है। 

 


पी.जी.आई. ने वीरवार को लिया था फैसला 
एक दिन पहले हैल्थ केयर वर्कर्स में पॉजिटिविटी रेट बढऩे के साथ ही पी.जी.आई. ने फिजीकल ओ.पी.डी. सर्विस 10 जनवरी से बंद करने का फैसला लिया था। पी.जी.आई. ने लोगों से अपील की है कि बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट न आएं। कई मरीजों को पहले ही ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट दिया जा चुका है। सुबह 8 से 9.30 बजे तक पी.जी.आई. के फोन नंबर्स पर ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट लिया जा सकता है।

 


अप्वाइंटमैंट के लिए इन नंबर्स पर करें संपर्क
डिपार्टमैंट                     लैंड लाइन              मोबाईल नंबर 
जनरल मैडीसन               0172-2501000    9517771740
जनरल और न्यूरोसर्जरी   0172-2501001     9517771741
पीडियाट्रिक्स                   0172-2501002    9517771742
न्यूनोटोलॉजी                  0172-2503322     9646121636
ई.एन.टी.                       0172-2501006     9517771746
आई डिपार्टमैंट                0172-2501007    9517771747
स्किन डिपार्टमैंट              0172-2501008    9517771748
ऑर्थोपैडिक्स                   0172-2501003    9517771743
गायनी डिपार्टमैंट            0172-2501004    9517771744
साईकेट्री                        0172-2501005    9517771745
कार्डियोलॉजी                   0172-2501009    9517771750
रेडियोथैरेपी                     0172-2501666    9517771752
पल्मनरी मैडिसन            0172-2501777    9517771753
डैंटल                              0172-2501888
यूरोलॉजी (सोम,बुध, वीर, शनि)    0172-2501999    9517771749


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News