वैक्सीन के लिए प्रशासन फिलहाल नहीं करेगा ग्लोबल टैंडर

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 09:08 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): कोरोना के खिलाफ जारी जंग में टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए कई राज्यों की सरकार ने ग्लोबल टैंडर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं लेकिन यू.टी. प्रशासन ऐसा नहीं करने वाला है। प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों का इंतजार करेंगे। शहर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से अस्पतालों में बैड फुल हैं।

 

मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र ने तीसरी लहर की भी चेतावनी दे दी है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का भी कहना है कि तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही रास्ता है लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से अभियान की रफ्तार भी धीमी पड़ती जा रही है। प्रशासन ने युवाओं को टीका लगवाने के लिए एक लाख डोज की मांग की थी लेकिन केंद्र ने सिर्फ 32,210 वैक्सीन ही चंडीगढ़ को सौंपी हैं। शहर में 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवाओं की संख्या करीब 3.75 लाख है। ऐसे में 32,210 वैक्सीन महामारी के दौर में बहुत कम है। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय ही तय करेगा
बीते दिनों वैक्सीन की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को दुनिया के बाजार से वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद यू.पी., उड़ीसा समेत कई राज्यों ने ग्लोबल टैंडर लगा दिया और अब पंजाब और हरियाणा भी ग्लोबल टैंडर लगाने जा रहे हैं। प्रशासन में अनुसार चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, ऐसे में चंडीगढ़ द्वारा ग्लोबल टैंडर किया जाएगा या नहीं, ये केंद्रीय गृह मंत्रालय ही तय करेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News