‘डॉक्टर की 10 लाख की ज्वैलरी ओ.टी. के पास डस्टबिन में मिली’

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 12:15 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): जी.एम.एस.एच.-16 में गायनी विभाग के सीनियर डॉक्टर के लॉकर से 10 लाख के गहने चोरी का खुलासा होने के बाद मंगलवार को गहने आपरेशन थियेटर के पास डस्टबिन में मिले हैं। डॉक्टर ने ज्वैलरी देख सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ज्वैलरी जब्त कर साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार गहने किसने चोरी किए थे और वापस कौन रखकर गया। पुलिस अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।

 


डॉक्टर रजनीश ने पुलिस को बताया कि 21 दिन पहले उन्होंने दस लाख रुपए के गहने अस्पताल के अंदर अपने लॉकर में रखे थे। क्योंकि वह मकान शिफ्ट कर रहे थे। रविवार को उनके होश तब उड़ गए जब उन्होंने अस्पताल में मौजूद लॉकर को खोल कर देखा। उन्होंने पाया कि लॉकर में उनके द्वारा रखी गई ज्वैलरी गायब है। उन्होंने मामले की शिकायत सैक्टर-17 थाना पुलिस को दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News