नगर निगम के अकाऊंट से पैसे निकालने वाला गिरोह करता है मछली का बिजनैस

punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 01:06 PM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज) : नगर निगम के बैंक खाते से 28 लाख 51 हजार रुपए निकालने के मामले में गिरोह का सरगना ने जाली चेक स्कैन करके बनाए थे। जाली चेक पर सरगना ने संयुक्त आयुक्त रोहित गुप्ता और मुख्य वित्त अधिकारी वीएस ठाकुर के साइन एक्सपर्ट से हू बू हू करवाए थे। इसके बाद चेक कैश करवाने के लिए महाराष्ट्र के गनेशपुर निवासी कोटा गदवानी थिरूपाठी को दिया था। थिरूपाठी ने चेक अपने अकाउट में लगाकर 28 लाख 51 हजार रुपए कैश करवाए थे।

 

इसके लिए पकड़े गए आरोपी थिरूपाठी को महज दो लाख रुपए मिले थे। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि गिरोह का सरगना मछली का बिजनेस करता है और ठगी की वारदात करने में काफी  शातिर है। उसे मोबाइल और कंप्यूटर हैक करने की पूरी जानकारी है। इसी के चलते वह वारदात को अंजाम देता है। सैक्टर 17 थाना पुलिस की टीमें उक्त पकड़े गए आरोपी को लेकर गिरोह के सरगना को पकडऩे महाराष्ट्र पहुंच गई है। 

 


पुलिस को सरगना के ठिकाने और मोबाइल लोकेशन महाराष्ट्र के वानी की मिली है। सूत्रों की माने तो सैक्टर 17 पुलिस टीम बुधवार रात को आरोपी कोटा गदवानी थिरूपाठी की निशानदेही पर सरगना को पकड़ लेगी। उसके पकड़े जाने के बाद ही गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा होगा। इसके अलावा पता चलेगा कि उसने महाराष्ट्र में बैठे-बैठे नगर निगम के अकाऊंंट से लाखों की नकदी कैसे ठगी। 

 

दूसरी बार पैसे निकालने की कोशिश पर हुआ खुलासा 
महारष्ट्र में बैठकर दूसरी बार 18 अक्तूबर को दो फर्जी चेक पर दोनों अधिकारियों के हस्ताक्षर कर एक करोड़ 21 लाख रुपए निकालने की कोशिश की। तो बैंक स्टाफ को ठगी का शक हुआ। बैंक स्टाफ ने निगम के अधिकारियों से इतनी बड़ी रकम निकालने के बारे में पूछ लिया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। सरगना ने  13 अक्तूबर को चेक नंबर 000093 से 98.51 लाख और 16 अक्तूबर को चेक नंबर 000094 से 22.50 लाख रुपए निकालने के लिए चेक लगाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News