‘स्मार्ट क्लासरूमों को और सुंदर बनाने के लिए 12 करोड़ जारी : सिंगला’

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 11:28 PM (IST)

चंडीगढ़, (रमनजीत): सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदलने के साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट क्लासरूमों के रूप को सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि इस मकसद के तहत 16,359 सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में स्थापित किए गए स्मार्ट क्लासरूमों को और सुंदर बनाने के लिए 11 करोड़ 94 लाख 72 हजार रुपए का अनुदान जारी किया गया है। 

 


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्याॢथयों को गुणात्मक और मानक शिक्षा देने के लिए स्कूलों में प्रोजैक्टर और एल.ई.डी. मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूमों में प्रोजैक्टरों की उपलब्धता के साथ-साथ कमरों के रूप को सुधारने के लिए पंजाब सरकार ने 3 हजार रुपए प्रति स्मार्ट क्लासरूम स्कूलों को दिया है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को 2 क्लासरूम के लिए 6000 रुपए, हाई स्कूलों को 3 स्मार्ट क्लासरूम के लिए 9000 रुपए और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों को 5 स्मार्ट क्लासरूम के लिए 15000 रुपए अनुदान जारी किया गया है। सिंगला ने बताया कि अनुदान के प्रयोग के लिए शिक्षा विभाग द्वारा समूह जिला शिक्षा अफसरों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं और यह लाजिमी तौर पर सुनिश्चित बनाया जाएगा कि यह फंड कमरों के रूप को सुधारने के लिए ही इस्तेमाल किए जाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News