धोखाधड़ी का मामला : आरोपी ने अपने खाते में जमा करवाए थे 32 लाख रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 12:18 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चल मंडी बोर्ड (एच.एस.ए.एम.बी.) के अधिकारियों द्वारा कागजों में हेरफेर करके लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 20 दिसम्बर, 2019 को पुलिस ने सैक्टर-6 स्थित एच.एस.ए.एम.बी. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर चीफ एडमिनिस्ट्रेटर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। 

 

आरोपी एच.एस.ए.एम.बी. के क्लर्क सुरेश गोयल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी ने 32 लाख रुपए के सरकारी पैसे की एंट्री न कर उसे अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए थे। आरोपी सुरेश को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

रिटायर्ड एक्स.ई.एन. सहित कई अफसरों पर दर्ज है केस
20 दिसम्बर को चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने सैक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एच.एस.ए.एम.बी. की एक समिति गठित की गई थी। इसमें ए.ओ., एस.ओ. शामिल थे ताकि कैश बुक की जांच की जा सके। बिजली विभाग एच.एस.ए.एम.बी. द्वारा 1 अगस्त 2013 से 31 मार्च, 2019 तक समिति ने एक विस्तृत रिपोर्ट दी। 

 

समिति द्वारा पाया गया अधिकारियों ने कागजों में हेरफेर कर पैसों की धोखाधड़ी की है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने एडमिनिस्ट्रैटर की शिकायत पर रिटायर्ड एक्स.ई.एन. पी.एल पाहूजा, अजय कादियान एक्स.ई.एन., रिटायर्ड एक्स.ई.एन. दिलबाग सिंह, रुचिका शर्मा, सुरेश गोयल, अनु गुप्ता पर केस दर्ज किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News