पुलिस भर्ती मामला: चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 05:07 PM (IST)

पंचकूला , (चंदन): सैक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस सिपाही पद के लिए फिजीकल टैस्ट लिए जा रहे थे। उसी दौरन उम्मीदवार की जगह दूसरा शख्स टैस्ट देेने पहुंच गया था लेकिन जब फिंगर प्रिंट की बारी आई तो वह पर पकड़ा गया। 


जिसके बाद सैक्टर-5 थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियोंं की पहचान संदीप कुमार जिला पानीपत, शमशेर पानीपत तथा पवन नरवाना जींद निवासी के रूप में हुई है। वहीं एस.आई.टी. ने देर रात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक जींद निवासी के रूप में हुई। 


ए.सी.पी. विजय कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग व अन्य विभागों में अन्य पदों पर फर्जीवाड़े के 5 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब तक अलग-अलग एफ.आई.आर. में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास सें फर्जी कागजात भी बरामद किए हैं। ए.सी.पी. ने बताया कि हरियाणा के हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, रोहतक जिलों से इन लोगों के तार जुड़े हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikram Thakur

Recommended News

Related News