पॉली हाऊस लगवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 11:26 AM (IST)

पंचकूला (मुकेश): कृषि भूमि पर पॉली हाऊस लगाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए ठग लिए। जमीन पर लंबे समय तक पॉली हाऊस नहीं लगाया तो जमीन मालिक ने पैसे लौटाने को कहा। इस पर दोनों आरोपी लंबे समय तक टाल मटोल करते रहे, लेकिन पैसे नहीं लौटाए। ठगों के झांसे में फंसकर गाढ़ी कमाई गंवाने वाले व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

 

शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के शिकायतकर्ता  गुरदर्शन सिंह हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों की पहचान विनोद कोहली और कमल कोहली के रूप में बताई है। आरोपियों के खिलाफ सैक्टर-5 थाने में धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, ताकि धोखाधड़ी के सभी चरणों पर गहनता से जांच की जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News