अहाते में संदिग्ध हालात में मिला कर्मचारी, मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 08:47 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-22 स्थित अहाते में शनिवार सुबह असिस्टैंट संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। अहाता स्टाफ और परिजनों ने उसे सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान सैक्टर-34 निवासी खेम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि खेम सिंह को पीलिया हो रखा था, जिसके चलते वह काफी परेशान था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सैक्टर-17 पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि सैक्टर-22 के आहते में एक शख्स पड़ा है।

ए.एस.आई. अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि खेम सिंह को हॉस्पिटल में मृत लाया गया था। वह सैक्टर-22 के शराब ठेके पर दो महीने से असिस्टैंट का काम कर रहा है। वह अहाते में सोता था। सुबह नरिंदर अहाते में सो रहे खेम सिंह को उठाना आया तो वह उठा नहीं। उसने मामले की सूचना मालिक नरेश राणा और खेम सिंह के परिजनों को मामले की सूचना दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News