पूटा चुनावो में उतर सकते यूआईईटी से है कुछ नए चेहरे

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 09:54 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि हंस) : पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिेशन (पूटा) चुनावों को लेकर अभी तक कोई शैडयूल जारी नहीं हुआ है।  लेकिन पूटाचुनावों को लेकर पालीटिक्स होनी जरूर शुरू हो गई है। इस बार  भी चुनावों में प्रो. राजेश गिल की टीम  फिर से चुनाव  लड़ सकती है। हालांंिक सदस्य कों पद इधर से उधर जरूर हो सकते है।  परो. राजेश गिल ग्रुप के सामने     चुनावो में कोई टीम  उभर के सामने आ सकती है।  जानकारी के मुताबिक  पी.यू. में  युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट  आफ इंजीनियरिंग कालेज (यूआईईटी) से  कुछ नए चेहरे पूटा  चुनावों में   खड़े हो सकते है।  इनमें डा. मनु शर्मा का नाम सामने आया है. डा.मनु ने इससे पहले करीबन  2006-2007 में एगजीक्युटिव के पद के लिए  चुनाव लड़े थे।  लेकिन  काफी वर्षो बाद फिर से उन्होंने   फिर से चुनाव लडने का मन बनाया है इसके लिए उन्होंने  पी.यू. फैकल्टी मैबंर्स को एक ई-मेल  भी की है।  इनके अलावा  ओर भी  कई नए चेहरे अपनी पूरी टीम के साथ भी चुनाव में उतर सकत है।
 

सूत्रों का कहना है कि पूटाके चुनावों को जानमूझकर लेट किया गया है। पिछले वर्ष कोरोना के  भायनक  असर के बावजूद अक्तूबर माह की सुरूआत में ही चुनाव हो गए थे। लेकिन इस बार सीनेट चुनावों  के कारण पूटा के चुनावो  को लेट किया गया है।  सीनेट चुनावों  के ग्रैजुएट कांस्टीयुएंसी  के चुनावोंमें देरी होने के कारण  ही पूटा चुनावों में देरी करवाई जा रहीं है। क्योंकि  पूटा के कुछ  सदस्य भी सीनेट - सिंडीकेट के साथ मिलकर चलते  है।  अभी चुनावों में  पिछले कुछ वर्षो से लगातार  प्रो. राजेश गिल का ग्रुप चुनाव जीत रहा है।  प्रो. राजेश गिल खुद पूटा अध्यक्ष भी  रह चुकी है और  सीनेट सदस्य भी रही है। वह इस बार भी शीनेट  फैकल्टी के चुनाव जीत गई है   इसलिए  जो भी न ई सीनेट बनेगी उसके बाद सिंडीकेट का गठन होगा ।  ऐसे में शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है  जो पी.यू सिंडीकेट और सीनेट   से जुड़ा रहता है
 

डीसी आफिस से  अप्रुवल मिलने पर होंगे चुनाव
चुनावो ंको लेकर अभी  शिक्षकों के मैंबर बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक  580 फैकल्टी मैंबर  वोटर  बन गए है जिनमे से  आनलाईन 315  शिक्षको ं ने सदस्यता ली है।  जानकारी है कि  रिर्निग ऑफिसर प्रो. विजय नागपाल ने आगामी 28 अक्तूबर को चुनाव करवाने के लिए डीसी को पत्र  लिखा है।  अगर डीसी ऑफिस से  28 अक्तूबर को चुनाव करवाने के लिए परमिशन मिल जाती है तो  चुनाव 28 अक्तूबर के करवाए जाएंगे अन्यथा चुनाव डीसी  की ओर से  जो तिथी पूटा चुनाव करवाने के लिए दी जाएगी  उसी दिन यह चुनाव करवाए जाएंगे।  
 
 डैेटल कालेज 
 ध्यान  रहे कि पिछले करीबन दो वर्षो ंस  पी.यू. का डैंटल कालेज   चनानवो का लगातार  बॉय काट कर रहा है। डैंटल कालेज से   कोई भी फैकल्टी मैंबर  पूटा को वोट नहीं कर रहे है।  फैकल्टी मैबंर्स ने साफ तौर पर  कहा था कि उनकी प्रमोशन पालीसी और अन्य समस्याओं को लेकर  पूटा  ने कुछ नहीं किया है। इसलिए वह पूटा के चुनावों  का बायकाट कर रहा है।  डैंटल कॉलेज के करीबन 47 वोट है।   हालांिक इस बार डैंटल कालेज  ने  पूटा  के चुनावो ंमें भागीदारी करने का मन बनाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News