सुखना लेक पर भी चलेंगी ई-कार्ट, प्रशासन ने की तैयारी

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 09:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : यू.टी. प्रशासन ने सुखना लेक पर भी ई-कार्ट चलाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे सीनियर सिटीजंस व दिव्यांगों को लेक पर घूमने में फायदा होगा। अभी फिलहाल सैक्टर-17 में प्रशासन की तरफ से ये सुविधा दी गई है, जिसके लिए अच्छा रिस्पांस आ रहा है। उसी की तर्ज पर सुखना पर इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वह सुखना लेक पर भी ई-कार्ट शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें फ्री ऑफ कॉस्ट राइड के लिए पहल सीनियर सिटीजंस और दिव्यांगों को दी जाएगी। इसके अलावा सुखना पर पयर्टन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी विभाग लगा हुआ है और ई-कार्ट प्रोजैक्ट पर भी उसी के तहत काम किया जा रहा है। 

 


प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर मिलेगी
बताया जा रहा है कि प्रत्येक ई-कार्ट में ड्राइवर समेत 9 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। लेक के सभी प्रमुख एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर ये कार्ट उपलब्ध रहेंगे, ताकि कार्ट की सवारी करके लोग लेक पर एक से दूसरी जगह पहुंच सकें। लेक ट्रैक के नजदीक के एरिया में ही इसमें लोगों को सफर की सुविधा मिलेगी। 


डेढ़ साल पहले सैक्टर-17 में चलाई थी
बता दें कि प्रशासन ने करीब डेढ़ साल पहले सैक्टर-17 में ई-कार्ट चलाने शुरू किए थे। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से इसे शुरू किया गया था। सैक्टर-17 के सौंदर्यीकरण प्रोजैक्ट के साथ ही इसे भी शामिल किया गया था। बता दें कि सैक्टर-17 में लोग ई-कार्ट में सफर करने में अच्छी खासी रूचि दिखा रहे हैं। खासकर सीनियर सिटीजंस को इससे फायदा मिल रहा है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल वह कम संख्या में सुखना पर ई-कार्ट चलाएंगे और अगर इसके लिए अच्छा रिस्पांस मिला तो वह इसकी संख्या बढ़ाने पर भी विचार करेंगे, क्योंकि शनिवार व रविवार को लेक पर काफी संख्या में लोग आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News