फैंसी नंबरों के लिए 27 से 29 तक होगी ई-ऑक्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 12:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): अपने वाहनों के लिए यदि आप फैंसी नंबरों की तलाश कर रहे हैं तो चंडीगढ़ रजिस्ंिट्रग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) अपने बचे हुए फैंसी नंबरों की ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें सी.एच. 01 सी.ए., सी.एच. 01 बी.जेड., सी.एच. 01 बी.वाई., सी.एच. 01 बी.एक्स., सी.एच. 01 बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01 बी.वी., सी.एच. 01 बी.यू., सी.एच. 01 बी.टी., सी.एस. 01 बी.एस. की सीरीज शामिल है। 

 

यह नंबर पाने का सुनहरा मौका है। आर.एल.ए. की ओर से नंबरों के पाने के इच्छुक आवेदक 20 से 26 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए करा सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले 27 से 29 फरवरी की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगाई जा सकी। 

 

इन साइट्स पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
फैंसी नंबर के इच्छुक वाहन मालिकों को अपने वाहन के लिए ऑक्शन में नंबर हासिल करने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट, नैशनल ट्रांसपोर्ट की वैबसाइट पर विजिट कर ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदनकत्र्ता को एक यू.ए.एन. मिलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News