असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है दशहरा : दत्तात्रेय

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 09:02 PM (IST)

चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (बंसल): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। प्रदेशवासी इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाएं। दत्तात्रेय ने कहा कि मानव के स्वभाव में शुमार तीनों तपस, रजस और सात्विक गुणों को ग्रहण करने के लिए तथा शक्ति, लक्ष्मी और सरस्वती की आराधना के लिए नौ दिन तक नवरात्रों की पूजा की जाती है। यह आराधना स्वयं और देश की शक्ति बढ़ाने के लिए की जाती है।

 


कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए हर्षोल्लास से मनाएं दशहरा : मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दशहरा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हाॢदक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें सभी बुराइयों का अंत करने और जीवन में सद्गुण एवं सदाचार को ग्रहण करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी इस पर्व को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह त्यौहार हर प्रदेशवासी के जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।


सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलकर बुराई को पराजित किया जा सकता है : दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दशहरा (विजयादशमी) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। डिप्टी सी.एम. ने कहा कि दशहरा पर्व हमें सिखाता है कि सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलकर बुराई को पराजित किया जा सकता है, अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने प्रदेशवासियों से यह भी अनुरोध किया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना करते हुए दशहरे का त्यौहार मनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News