नगर निगम चुनाव को लेकर यूटी गेस्ट हाउस में ड्रा की प्रक्रिया पूरी, 9 जनरल कैटेगरी महिला और 7 रिजर्व कैटेगरी वार्ड रिजर्व

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 01:30 PM (IST)

चंडीगढ़ में दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को यूटी गेस्ट हाउस में ड्रा की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस बार शहर के 35 वार्डों में पर चुनाव होगा, पहले 26 वार्डों पर होता था|

9 जनरल कैटेगरी महिला और सात रिजर्व कैटेगरी के लिए वार्ड रिजर्व किये गए। जो सात आरक्षित वर्ग के लिए वार्ड तय हुए हैं उनमें भी तीन एससी वर्ग की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ऐसे में एससी और जनरल कैटेगरी की 12 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। आज निकाले गए ड्रा के अनुसार

वार्ड    सीट

1      जनरल महिला        

4      जनरल महिला       

5      जनरल महिला       

6      जनरल महिला       

7      एससी

9      जनरल महिला     

10     जनरल महिला     

16     एससी महिला

18     जनरल महिला 

19     एससी महिला

22     जनरल महिला 

23     जनरल महिला 

24     एससी

26     एससी

28     एससी महिला

31     एससी

 

चुनाव आयोग ने ड्रा से पहले सात आरक्षित वार्ड तय कर दिए हैं। अब इन वार्ड से कोई जनरल कैटेगरी का उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। ड्रा में उन्हीं वार्डों आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व किया है जहां एससी जनसंख्या ज्यादा है।

 

ड्रा में भाग लेने के लिए शहर की सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के दो-दो प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को इन दो नेताओं के नाम एडवांस भेजने के लिए ही कहा गया है। लेकिन आज ड्रा के समय भाजपा अध्य्क्ष अरुण सूद और कांग्रेस अध्य्क्ष सुभाष चावला खुद मोके पर उपस्थित रहे।

चुनाव आयोग पहले ही तय कर चुका है कि ड्रा के बाद नवंबर के अंतिम दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या 445 से बढ़ाकर 700 कर दी है। इस बार वार्ड की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई है। क्योंकि सभी गांव नगर निगम में शामिल हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Pankaj Pande

Recommended News

Related News