‘एच.आई.वी. पॉजीटिव मरीज ने छठी मंजिल से कूद कर जान दी’

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 11:56 PM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज): जी.एम.सी.एच. 32 के सी ब्लॉक की छठी मंजिल पर दाखिल 46 वर्षीय एच.आई.वी. पॉजीटिव मरीज ने शुक्रवार दोपहर छलांग मार दी। अस्पताल कर्मचारियों ने लहूलुहान हालत में उसे एमरजैंसी में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक यू.पी. के गोरखपुर का रहने वाला था। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 

 


बीमारी की वजह से था परेशान
सैक्टर-34 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें शुक्रवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि जी.एम.सी.एच. के सी ब्लॉक की छठी मंजिल से मरीज ने छलांग मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा नजर आया। पुलिस टीम एमरजैंसी में गई तो डॉक्टरों ने बताया कि छलांग मारने वाले मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया गोरखपुर निवासी एच.आई.वी. पॉजिटिव मरीज जी.एम.सी.एच. 32 के सी ब्लॉक के 61 नंबर वार्ड के बैड नंबर 25 पर कुछ दिन पहले दाखिल हुआ था। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News