दसवीं इंटेग्रेटिड रेटिंग में हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों की रैंकिंग घटी

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 08:51 PM (IST)

चंडीगढ़,(गौड़): हरियाणा की बिजली वितरण कंपनी हरियाणा बिजली वितरण निगम (डी.एच.बी.वी.एन.) ने पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पी.एफ.सी.) द्वारा आयोजित 10वीं डिस्कॉम्स इंटेग्रेटिड रेटिंग में 12वां रैंक हासिल किया है। पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो यह प्रदर्शन निराशाजनक कहा जाएगा। पिछले साल डी.एच.बी.वी.एन. को 5वां रैंक मिला था। हालांकि इन रेटिंग्स में डी.एच.बी.वी.एन. को भी अन्य 11 बिजली वितरण कंपनियों की तरह ही ए-प्लस ग्रेड मिला लेकिन रैंकिंग की लिस्ट में डी.एच.बी.एन. का प्रदर्शन खराब रहा। वहीं, इस रेटिंग में यू.एच.बी.वी.एन. 14वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले साल यू.एच.बी.वी.एन. को छठा रैंक हासिल था। यू.एच.बी.वी.एन. को इस रेटिंग में ए-ग्रेड मिला है। इस तरह प्रदेश की दोनों बिजली वितरण कंपनियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

 

डी.एच.बी.वी.एन. के साथ गुजरात, दादरा एंड नगर हवेली, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की बिजली वितरण कंपनियों को भी ए-प्लस ग्रेड में रखा गया। ये रेटिंग मिनिस्ट्री ऑफ पावर की ओर से जारी की। पी.एफ.सी. देश की बिजली वितरण कंपनियों के कार्य का मूल्यांकन करती है। इस रेटिंग में 71 बिजली वितरण कंपनियों और 46 डिस्कॉम शामिल हैं। 
 

 

उपभोक्ता को सॢवस देने में भी पिछड़े
अपने राज्य में उपभोक्ताओं को बेहतर सॢवस देने के मामले में भी दोनों निगमों की स्थिति अच्छी नहीं है। मंत्रालय की ओर से जारी की गई 2020-21 की डिस्कॉम कंज्यूमर सॢवस रेटिंग में डी.एच.बी.वी.एन. को बी-ग्रेड में रखा गया है। बी-ग्रेड में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की डिस्कॉम भी है। वहीं, यू.एच.बी.वी.एन. को सी-प्लस ग्रेड दिया गया है। केवल दिल्ली की बी.आर.पी.एल. और बी.वाई.पी.एल. को ही ए-प्लस ग्रेड मिला है। खास बात यह है कि मीटर और बिजली के बिल के मामले में डी.एच.बी.वी.एन. की परफॉर्मैंस सबसे खराब रही है। इस कैटेगरी में निगम को सी-प्लस ग्रेड दिया गया है, जबकि यू.एच.बी.वी.एन. ने सी-ग्रेड हासिल किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News