पार्षद दुबे ने दायर किया मानहानि का केस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 01:19 AM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर एवं पार्षद अनिल दुबे ने जिला अदालत में बाबा देवनाथ के खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया है। अदालत में दायर किए केस में दुबे ने बाबा पर आरोप लगाए गए हैं कि देवनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम किया है। देवनाथ ने कई वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिनमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। 

 


इस कारण समाज और उनके पहचान के लोगों के बीच उनकी छवि खराब हुई है। अनिल दुबे की ओर से एडवोकेट सतिंदर सिंह ने देवनाथ को लीगल नोटिस भेजा लेकिन जब उसने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया तो उन्होंने कोर्ट में केस फाइल कर दिया। अनिल दुबे द्वारा दायर किए गए केस को लेकर अदालत ने देवनाथ को जवाब देने के लिए नोटिस कर दिया है। सुनवाई 26 जुलाई को होगी।


 नाबालिग ने बाबा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे
गौरतलब है कि पिछले साल एक नाबालिग लड़की नेे देवनाथ पर छेड़छाड़ किए जाने के संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद देवनाथ ने आरोप लगाया था कि पार्षद अनिल दुबे और उसके समर्थक मिलकर उसे दुराचार के केस में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया था कि अनिल दुबे उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद देवनाथ ने सोशल मीडिया पर अनिल दुबे के खिलाफ बयान देने शुरू कर दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News