15 दिन बाद शहर में कोविड मरीजों की संख्या में आई कमी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 04:28 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): ट्राईसिटी में सोमवार को 7 मरीजों की मौत हुई है जबकि 2029 नए केस कन्फर्म हुए हैं। शहर में सोमवार को 568 नए केस आए जबकि एक मरीज की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 33 केस मनीमाजरा से कन्फर्म हुए। 9 जनवरी के बाद पहला मौका है जब मरीजों की संख्या 500 के करीब कन्फर्म हुई है।
मृतक की पहचान सैक्टर-7 के रहने वाले 85 वर्षीय के रूप में हुई है। हाइपरटैंशन व हाइपोथायरायडिज्म था। वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं लगी हुई थी। व्यक्ति की मृत्यु सैक्टर-16 जी.एम.एस.एच. में हुई है। इसके बाद कोविड से मरने वालों की संख्या 1103 तक पहुंच गई है। कुल मरीजों की संख्या 86260 हो गई है। अब एक्टिव केस शहर में 7768  हो गए हैं।

पंचकूला में 365 केस, तीन की मौत
पंचकूला, (चंदन): पंचकूला में 365 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई जबकि तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। मृतकों की पहचान सैक्टर-2 निवासी 91 वर्षीय पुरुष, सैक्टर-19 निवासी 58  वर्षीय पुरुष और सैक्टर-18 निवासी 78  वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2486 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक कुल 53981 केस सामने आए हैं, जिनमें पंचकूला के 40627 केस हैं। अब तक कोरोना से 388 लोगों की मौत हो चुकी है। 2472 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है जबकि 14 अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को 650 लोगों के  कोरोना की जांच के सैंपल लिए गए थे।

मोहाली में 1096 केस, 3 की मौत
एस.ए.एस. नगर जिला में सोमवार को 1096 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए थे जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 695 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 535 केस मोहाली से आए हैं। खरड़ से 241, ढकोली से 166, बूथगढ़ से 40, घड़ुआं से 38, डेराबस्सी से 37, कुराली से 32, लालड़ू से 5 और बनूड़ से 2 केस कन्फर्म हुए हैं। अब तक 79129 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 8510 हो गई है। जिला में अब तक 1111 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News