‘ट्राईसिटी में 2094 कोरोना पॉजीटिव, 13 मौतें, सात दिन के लॉकडाऊन पर फैसला आज होगा’

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 10:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : ट्राईसिटी में वीरवार को कोरोना के 2094 नए केस सामने आए हैं। वहीं 13 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 931 मरीज मोहाली के हैं और सबसे ज्यादा 7 मौतें भी मोहाली जिले में हुई हैं।

 


वहीं चंडीगढ़ में लगातार पांचवें दिन 600 से ज्यादा 634 केस आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। पंचकूला में 529 नए केस सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं चंडीगढ़ में सात दिन या उससे अधिक लॉकडाऊन लगाना है या नहीं, इस पर भी शुक्रवार को ही मीटिंग में अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

4273 एक्टिव केस
चंडीगढ़ में 5 दिन से शहर में रोजाना 600 से ज्यादा मरीजों में कोरोना कन्फर्म हो रहा है। 634 मरीजों में 381 पुरुष और 253 महिलाएं हैं। जिन 4 मरीजों की मौत हुई है। उनमें सैक्टर-30 से 40 साल व सैक्टर-51 से 52 साल की महिला थी। वहीं मनीमाजरा से 70 साल के और सैक्टर-26 से 62 साल के पुरुष की मौत हुई है। 
अब तक 427 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 482 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4273 हो गई है। 


इस माह 48 मौतें 
कुल मरीजों की संख्या 336404  हो गई है। अभी 55 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 2984 लोगों की टैस्टिंग हुई है। वहीं सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 46, रामदरबार से 14, धनास से 15, सैक्टर-40, सैक्टर-45 से 16, सैक्टर-46 से 17, सैक्टर-37 से 14, सैक्टर-22 से 28  केस कन्फर्म हुए हैं। अभी तक इस महीने में 48 मौतें हो चुकी हैं। 8 दिन में 26 लोगों की मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News