पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट के खुले हॉल में गिरने से शख्स की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 09:38 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-16 में पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट के खुले पड़े हॉल मेंं गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। विभाग की लापरवाही की वजह से हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पैमफ्लेट्स बांटने के लिए घर से निकले थे :
जानकारी के अनुसार सैक्टर-16 निवासी तरसेम गुप्ता (53) पैमफ्लेट्स बांटने का काम करते थे। शुक्रवार रात वह एक धार्मिक संस्था के पैमफ्लेट्स बांटने के लिए घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। 

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तरसेम गुप्ता के घर एक सफाई कर्मचारी आई और उसने बताया कि एक व्यक्ति पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट के हॉल में गिरा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने तरसेम गुप्ता को पहचान लिया। सूचना मिलने पर सैक्टर-16 पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी तो पहुंच गए लेकिन फॉरैंसिक टीम एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस पर मृतक के परिजनोंं को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें फॉरैंसिक टीम का इंतजार नहीं करना और शव को बाहर निकाला जाए। 

सिर व शरीर में चोटें लगने से हुई मौत :
सैक्टर-14 थाना के एस.एच.ओ. नवीन ही फॉरैंसिक टीम के लिए शव की फोटो लेते नजर आए। इसे बाद पुलिस ने तरसेम को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर व शरीर में चोटें लगने से उनकी मौत हुई। 

परिजनों का कहना है कि अगर हॉल ढका होता तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। पुलिस ने मृतक के बेटे अमन की शिकायत पर पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News