पोल्ट्री फार्म में खेल रहे दो बच्चों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 09:57 AM (IST)

लालडू(गुरप्रीत) : हरीपुर टोडी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में प्रवासी परिवारों के दो बच्चों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों बच्चे पोल्ट्री फार्म में खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि हरीपुर टोड़ी में बने हाईटेक पोल्ट्री फार्म के अंदर सिलिगुड़ी पश्चिमी बंगाल के रहने वाले राजू राय और चंद्र शेखर मजदूरी काम करते हैं। बीती शाम राजू राय की 6 वर्षीय लड़की मौसमी और चंद्रशेखर का डेढ़ वर्षीय लड़का घनिया आपस में पोल्ट्री फार्म के अंदर खेल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। ट्रैक्टर को तोती उर्फ काका नाम का व्यक्ति चला रहा था। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल बरवाला ले जाया गया, जहां से उन्हें सैक्टर -6 पंचकूला के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान लड़की मौसमी की मौत हो गई और  घनिया को रात के समय पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जिसकी शुक्रवार को पी.जी.आई. में मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News