असम के युवक का कमरे में मिला शव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 08:47 PM (IST)

डेराबस्सी, (गुरप्रीत):  नजदीकी गांव हरिपुर हिंदु में किराए के कमरे में रह रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जानी किचन निवासी असम के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी थाना प्रमुख इंस्पैक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतक कुछ दिन पहले ही उक्त गांव में किराए के कमरे में रहने के लिए आया था। उसकी तरफ से कमरे का दरवाज़ा न खोलने बाद साथ के कमरे में रह रहे निवासियों की तरफ से अंदर झांक कर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था।

 

पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है जिनके आने बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक यहां किसी फैक्ट्री में काम करने के लिए कुछ दिन पहले ही रहने के लिए आया था। पुलिस जांच कर रही है कि मृतक की मौत कैसे हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Avtar Singh

Recommended News

Related News