6 साल में दूसरी दफा सबसे कम अधिकतम तापमान, 21 और 22 को बारिश के आसार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 12:33 PM (IST)

  
चंडीगढ़, (पाल): तीन दिनों से शहर में बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक बना रखी है। मौसम विभाग की मानें तो 21 व 22 जनवरी को एक वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो रहा है जिससे फिर बारिश के आसार बन गए हैं। खासकर शनिवार को अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। कई दिनों से दिन का पारा लगातार नीचे जा रहा है। मंगलवार को दिन के अधिकतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। इस महीने में यह दूसरी दफा है जब दिन का तापमान 11 डिग्री तक रहा हो। इससे पहले 16 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 11 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से दिन का तापमान एक से दो डिग्री ऊपर की ओर जाएगा। वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने से पहले दिन का तापमान थोड़ा ऊपर जाएगा, लेकिन शुक्रवार और शनिवार के बाद गिरावट होगी। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक का एहसास करवाया। शहर में 9 से 10 किलो मीटर प्रति घंटे से हवाएं रिकॉर्ड हुई।

 


आज सुबह-शाम छा सकता है कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। वीरवार को भी बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। 
6 साल में इस जनवरी में यह दूसरी दफा है जब दिन का पारा इतना कम रिकॉर्ड हुआ है। इससे पहल सिर्फ एक बार साल 2021 में 30 जनवरी को अधिकतम पारा 11.1 डिग्री सैल्सियस रहा था।

 


6 सालों का जनवरी का सबसे कम अधिकतम तापमान 
साल           तापमान 

2022     11 डिग्री (अभी तक )
2021     11.1 डिग्री (30 जनवरी )   
2020     12.6 डिग्री (9 जनवरी )  
2019     14.4 डिग्री (23 जनवरी )  
2018     17.5 डिग्री (25 जनवरी )   
2017     11.5 (18 जनवरी)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News