12 सालों में फरवरी सबसे ठंडी, 8 डिग्री गिरा दिन का पारा

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 04:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल ): शहर में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बैंस ने एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश वीरवार शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। पिछले 24 घंटे में शहर में 8.4 एम.एम. बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से शहर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान वीरवार को 12.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। जोकि पिछले 12 सालों में फरवरी का अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। 


चंडीगढ़ मौसम केंद्र साल, 2011 से मौसम का डाटा मैंटेन कर रहा है और अभी तक फरवरी में इतना कम अधिकतम तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले साल 2014 में 15 फरवरी को सबसे कम अधिकतम 14.4 डिग्री सैल्सियस रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान नार्मल से 5 डिग्री कम होकर 11.4 डिग्री रिकार्ड हुआ।    

9 फरवरी को एक और वैस्टर्न डिस्टर्बैंस होगा एक्टिवेट   
मौसम विभाग के डायरैक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने की वजह से शहर में बारिश हुई है। बारिश के बाद अब दिन के तापमान में गिरावट एक बार फिर देखने को मिलेगी, जबकि रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 9 फरवरी को बंगाल की खाड़ी से एक वेस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिवेट हो रहा है, जो पंजाब और हरियाणा सहित चंडीगढ़ को भी प्रभावित करेगा।

 

अभी तक जनवरी से लेकर अब 215.4 एम.एम. बारिश शहर में दर्ज हो चुकी है, जो 1983 के बाद अभी तक की सबसे ज्यादा बारिश है। बारिश के साथ ही बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। वहीं शहर में बढ़ते कोहरे को लेकर कहा कि बारिश होने तक कोहरा थोड़ा कम होगा, लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर शहर में कोहरा बढ़ेगा।     फोटो : के.एस.राणा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News