गांव दरिया का सीवरेज वाटर सुखना चो में नहीं जाएगा, निगम कर रहा डायवर्ट

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 11:45 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : दरिया गांव का सीवरेज वाटर अब सुखना चो में नहीं जाएगा। इस संबंध में चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा इस सीवर वाटर को डायवर्ट किया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन काम अलॉट करने जा रहा है, जिसके लिए टैंडर जारी कर दिया गया है। नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर ही निगम ये काम कर रहा है, क्योंकि ट्रिब्यूनल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे।

इस संबंध में निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे कि जहां कहीं से भी सीवरेज वाटर सुखना चो में एंटर हो रहा है, उसका एक सर्वे किया जाना है। जिसके बाद ही उन्होंने इसका सर्वे शुरू किया था। सर्वे में सिर्फ एक प्वाइंट सामने आया था, जहां से सीवरेज वाटर सुखना चो में एंटर हो रहा है। 

यही कारण है कि वह अब इस चो के वाटर को डाइवर्ट करने जा रहे हैं। इसका वाटर अब चो में एंटर होने के जगह सीवरेज लाइन के साथ मिला दिया जाएगा। इसके बाद ही ये रायपुर कलां में सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट ये पानी भेजा जाएगा, जहां पर इसे ट्रीट किया जाएगा।

सभी प्वाइंट्स का किया गया था सर्वे :
निगम ने एन.जी.टी. के निर्देशों पर सिर्फ इसी प्वाइंट्स का नहीं, बल्कि सभी प्वाइंट्स का सर्वे किया था। इसमें सुखना चो के अलावा अन्य चो का भी सर्वे किया गया था। इसकी एक डिटेल रिपोर्ट तैयार करके ही प्रशासन को सौंपी गई थी। 

प्रशासन के आदेशों के बाद ही अब ये काम किया जा रहा है। इससे पहले जो थोड़ा-बहुत पानी इन चो में जा रहा है, उसका पहले ही समाधान किया जा चुका है। 6 लाख रुपए का ये टैंडर जारी किया गया है, जिसे काम अलॉट होने के बाद 30 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है। 

एन चो की भी करनी है सफाई :
इसके इलावा निगम ने सैक्टर-36 एन चो की भी सफाई करनी है, ताकि बरसातों के दौरान ये ओवरफ्लो न हो। इसके अलावा इसमें भी सीवरेज का पानी आने से रोकना है। ये काम भी एन.जी.टी. की निर्देशों पर किया जा रहा है, क्योंकि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल इस संबंध में भी सख्त निर्देश जारी किये थे। 

बता दें कि हर बार ही बरसातों के दौरान एन चो ओवरफ्लो हो जाता है, जिस कारण बरसाती पानी की सही रूप से निकासी नहीं हो पाती है और सड़कों में पानी जमा हो जाता है, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसका प्रमुख कारण यही है कि चो की सफाई न होने के चलते ये भर जाते है और ओवरफ्लो होने के साथ ही पानी वापस आता है। यही वाटर लॉगिंग का प्रमुख कारण बनता है। चंडीगढ़ नगर निगम कई बार इसका समाधान करने का प्रयास कर चुका है लेकिन हर बार ही वह इसमें असफल रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News