हमला कर फैक्टरी मालिक से लूटे साढ़े 3 लाख

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 08:56 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : मलोया स्थित निर्मल मैट्रेसेस फैक्टरी संचालक से सोमवार रात दिल्ली नंबर की कार से आए पांच बदमाश मारपीट कर कलैक्शन के तीन लाख 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। फैक्टरी संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पी.सी.आर. ने घायल फैक्टरी संचालक मनीष कुमार को जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया है। देर रात अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायतकत्र्ता मनीष कुमार ने बताया कि मलोया-जुझार नगर बॉर्डर पर चंडीगढ़ की तरफ उसकी निर्मल मैट्रेसेस फैक्टरी है। वहां पर उसके अलावा चार फर्नीचर हाऊस हैं। 

 


पहले फर्नीचर हाऊस के मालिक को पीट रहे थे
मनीष ने बताया कि सोमवार रात मार्कीट से कलैक्शन कर फैक्टरी आकर देखा कि पड़ोसी विजय फर्नीचर हाऊस के मालिक विजय कुमार से दो युवक मारपीट कर रहे थे। विजय का बचाव करने वह छुड़ाने चला गया। इसके बाद दोनों आरोपी चले गए। शिकायतकत्र्ता के अनुसार थोड़ी देर में दोनों युवक दिल्ली नंबर की कार में पांच से सात युवकों को लेकर आए। सभी ने उससे मारपीट की और किरपान से हमला कर दिया। आरोपी उसकी जेब में रखे साढ़े तीन लाख रुपए भी ले गए। सूचना पाकर पहुंचे ए.एस.आई. रामगोपाल ने बताया कि उन्हें रात 1.20 बजे वारदात की सूचना मिली। इसके बाद पीडि़त को कॉल करने पर पता चला कि उन्हें जी.एम.एस.एच.-16 से छुट्टी मिल चुकी है। अब पीडि़त को मौके पर ले जाकर जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई करेंगे। हालांकि दूसरे दिन भी पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News