2 किलो 600 ग्राम अफीम सहित एक काबू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 07:55 PM (IST)

खरड़,(शशि)। खरड़ सदर पुलिस ने 2 किलो 600 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। इस संबंधी खरड़ सदर थाने के एस.एच.ओ.योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इसरार खान नाम का व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश का रहना वाला है। इलाके में अफीम स्पलाई करता है। वह आज भी अफीम लेकर आ रहा है।

 

जब इसरार खान ने पुलिस पार्टी को देखा तो वह यहां से भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी दौरान उसके पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम प्राप्त हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। जिसे खरड़ की अदालत द्वारा दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News