साइकिल ट्रैक पर बाइक चलाने वालों से कोर्ट ने वसूला चार लाख 93 हजार रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 12:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : साइकिल ट्रैक पर दोपहिया वाहन दौड़ाने वालों से जिला अदालत एक साल में चार लाख 93 हजार जुर्माना वसूल कर चुकी है। जुर्माना वसूल करने के बाद ही अदालत ने चालकों को दोपहिया वाहन छुड़वाने के रिलीज आर्डर दिए हैं।  चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक साल में साइकिल ट्रैक पर 499 मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा है। 

 

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद ही ट्रैफिक पुलिस ने साइकिल ट्रैक पर वाहन चालकों को पकडऩे के लिए सख्ती बरती थी। इसी के चलते 6 अक्तूबर, 2018 से 31 दिसम्बर, 2018 तक पुलिस ने 399 बाइक चालकों को साइकिल ट्रैक पर वाहन चालते पकड़ा है। इसके अलावा एक जनवरी से 31 अक्तूबर, 2019 तक पुलिस ने सिर्फ 100 दोपहिया वाहन चालकों को पकड़कर उनको गिरफ्तार किया है। 

 

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक पुलिस ने की थी सख्ती
ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ काफी सख्ती की थी। इसी के चलते ट्रैफि क पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर महीने से साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों को सैक्शन 184 मोटर व्हीकल एक्ट (खतरनाक ड्राइविंग) करने पर अरैस्ट किया। पुलिस ने तीन से चार महीने तक साइकिल ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाने वालों को पकड़ा। 

 

साइकिल ट्रैक पर ट्रैफिक पुलिस जवान, होमगार्ड जवान ओर एन.सी.सी. कैडेट तक तैनात कर दिए थे, लेकिन हाईकोर्ट का ध्यान साइकिल ट्रैक से हटा तो ट्रैफिक पुलिस आराम से बैठ गई।  ट्रैफिक पुलिस की मानें तो साइकिल ट्रैक पर गाड़ी पार्क करने और डेंजरस ड्राइविंग करने के पुलिस ने पिछले तीन साल में 24 हजार 200 चालान किए हैं, जिनमें 2018 में ट्रैफिक पुलिस ने 17 हजार 268 और 2019 में पांच हजार 496 चलान किए हैं। 

 

साइकिल स्कवायड के जवान गायब
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक करने केे लिए साइकिल स्कवायड बनाया था। कुछ माह तो साइकिल स्कवायड के जवान लोगों को जागरूक करते नजर आए, लेकिन उसके बाद स्कवायड के जवान ही गायब हो गए। करीब छह महीने से साइकिल स्कवायड के जवान साइकिल टै्रक पर नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा  ट्रैफिक पुलिस जवान और होमगार्ड भी साइकिल ट्रैक से गायब हो चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News