निगम शहर में लगाएगा 40, 000 पेड़, शहर होगा अब और ग्रीन

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 09:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (राय): चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में पेड़ों की जनगणना के बाद अब शहर में करीब 40,000 नए पेड़ व झाडिय़ां लगाने की योजना बनाई है। यह योजना प्रशासन के वन विभाग के साथ सांझा की गई है।

निगम के बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्णपाल सिंह ने बताया कि निगम ने शहर के पेड़ों की जनगणना के साथ ही उन स्थानों की भी पहचान की थी जहां नए पेड़ व पौधे लगाने के स्थानों की भी पहचान की थी। सर्वे में पाए गए करीब 1000 खतरनाक पेड़ों को भी हटाने का काम शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। पौधे छोटे पार्क और उद्यान में लगाए जाएंगे।

निगम की योजना के अनुसार बागवानी विभाग अप्रैल से जून तक 12,000 पौधे और झाडिय़ों लगाने का काम कर रहा है। इसके अतिरिक्त जुलाई, सितम्बर तक 18,000, अक्तूबर से दिसम्बर तक  7,375 और जनवरी से मार्च 4,000 पौध लगाएगा। आने वाले बरसात के मौसम में सबसे अधिक पेड़ पौधे लगाए जाएगे। ज्ञात रहे कि इन दिनों निगम लोगों को नि:शुल्क पौध भी बांटता है।

निगम की योजना के अनुसार पेड़ों और झाडिय़ों को छोटे पार्कों, ग्रनी बैल्टों, बागानों और सड़क के किनारों पर लगाया जाएगा। 1000 से अधिक वृक्ष पौधे केवल राजेंद्र गार्डन स्थित मैंगो गार्डन में लगाए जाएंगे। निगम सैक्टर-49-सी और डी में दो नए पार्कों को विकसित कर रहा है। यहां भी वृक्ष और झाडिय़ों को लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मनीमाजरा में सुभाष नगर में एक ग्रीन बैल्ट को विकसित किया जा रहा है।

यहां भी बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। निगम इस वर्ष में 25,000 पौधे वितरित करेगा। योजना के मुताबिक पहली तिमाही में 7,000 पेड़ वितरित करेगा और तीन क्वार्टर में 9,500, 4,000 और 4,500 पेड़ों का वितरण किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News