चंडीगढ़ में डॉक्टर समेत 7, मोहाली में 4, पंचकूला में एक कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 09:19 AM (IST)

चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली (पाल/आशीष/राणा) : शुक्रवार को ट्राईसिटी में एक डॉक्टर समेत कोरोना के 72 केस सामने आए इनमें बापूधाम से 6 मरीजों में 10 साल के दो बच्चे, 3 साल की बच्ची, 14 साल का लड़का, 35 साल की महिला और 40 साल का एक पुरुष शामिल है।

इसके साथ ही सैक्टर-21 से 57 साल की एक महिला पॉजीटिव है, जो कि सैक्टर-22 सिविल अस्पताल में डॉक्टर है। उसके 2 फैमिली कांटैक्ट और 3 कम्युनिटी कांटैक्ट है। इसके साथ ही शहर में कुल मरीजों को संख्या 309 तक पहुंच गईं है।

51 मरीज ठीक होकर घर लौटे :
सैक्टर-22 सूद धर्मशाला से 51 मरीज ठीक होकर घर चले गए। सभी अपना आइसोलेशन का वक्‍त पूरा कर रहे थे। 50 मरीज बापूधाम के रहने वाले हैं, जबकि एक सैक्टर-56 से 34 साल का एक पुरुष है, जो 5 मई को पॉजिटिव आया था। पॉजिटिव आने के बाद वह अपने नेटिव प्लेस प्रतापगढ़ चला गया था।

सैक्टर-22 सिविल अस्पताल में पहला केस :
पी.जी आई. जी.एम.सी.एच.-32 और सैक्टर-16 अस्पताल का स्टाफ अभी तक कोरोना की चपेट में आ चुका है। कई डॉक्टर व नसिंग स्टाफ सेफ्टी किट यूज़ करने के बावजूद कोरोना पॉजीटिव पाए गए। 

सैक्टर-22 सिविल अस्पताल भी शुक्रवार को गायनी विभाग की 57 साल की एक फीमेल डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव पाई गई। डॉक्टर को कुछ दिन पहले खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उसकी टैस्टिंग की गई। डॉक्टर सैक्टर-21 की रहने वाली है। फिलहाल डॉक्टर को आइसोलेट कर दिया गया है।

12 से ज्यादा स्टाफ की रिपोर्ट नैगेटिव :
अस्पताल में इससे पहले कई मरीज आए हैं, जिनमें कोरोना पाया गया है। यहां तक कि एक कोरोना पॉजीटिव महिला की डिलीवरी भी यहां हो चुकी है। स्टाफ के मुताबिक इस डॉक्टर के अलावा कुछ दिन पहले 2 से ज्यादा स्टाफ की टैस्टिंग की गई थी, जिसमें डॉक्टर और स्टाफ शामिल था। सभी की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी।

सेफ्टी बरतते हैं, नहीं पता इन्फैक्शन का सोर्स :
डॉक्टरों के मुताबिक इस फीमेल डॉक्टर को वायरस कैसे हुआ। इसका पता नहीं चल पा रहा है। दूसरा स्टाफ भी कहीं काम कर रहा है। सैक्टर- 22 सिकिल अस्पताल में फिलहाल ओ.पी.डी. सर्विस बंद है। ऐसे में सिर्फ यहां महिलाओं की डिलीवरी ही हो रही है। रोजाना 10 के करीब डिलीवरी यहां हो रही हैं। 

पंजाब से यहां मरीज ज्यादा आते हैं, लेकिन वह कुछ वक्‍त से बंद हैं। गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. अनीता महेंदू ने कह्म कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज की टैस्टिंग की जा रही है। इसके बाद ही उसकी डिलीवरी जी रही है, लेकिन एमरजैंसी में टैस्टिंग का इंतजार नहीं किया जाता। स्टाफ सारी सेफ्टी किट के साथ मरीज को देखता है। ओ.टी. हर आप्रेशन के बाद सैनीटाइज किया जाता है।

पिता के बाद बेटा भी चपेट में :
सैक्टर-12ए पंचकूला में अब पिता के बाद उनके बेटे को भी कोरोना हो गया है। 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट शुक्रवार को आई। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर के मुताबिक 17 दिन पहले दिल्ली रहने के बाद 24 मई को 52 वर्षीय व्यक्ति वापस पंचकूला आया था, जिसके बाद वह परिवार के साथ था। 

युवक को भी नागरिक अस्पताल सैक्टर-6 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही युवक के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 52 वर्षीय व्यक्ति का शुक्रवार को जन्मदिन है और आज ही उनके बेटे को कोरोना लेने की खबर आने से परिवार में मायूसी छा गई। जबकि इस व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट नैगेटिव आई है।  

सैक्टर-78 के 3 लोगों को कोरोना :
शुक्रवार को मोहाली जिले में कोरोना चार नए केस आए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है। कुल मरीजों आंकड़ा 127 पहुंच गया। शुक्रवार को सैक्टर-70 निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजीटिव पाया गया। 

उसके अलावा तीन सैक्टर-78 के रहने वाले हैं। ये तीनों दिल्ली से मोहाली पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में थे। सभी को ज्ञान सागर अस्पतात में बनूड़ में भर्ती करवाया गया। वहीं ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में भर्ती डेराबस्सी के एन आर. आई. ने कोरोना को मात दे दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News