स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी का बेटा कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 09:56 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़ में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। सैक्टर-21 की युवती जो यू.के. से लौटी थी और पॉजीटिव पाई गई थी, उसके भाई के संपर्क में आया चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी का बेटा भी कोरोना पॉजीटिव हो गया है। 

उसकी रिपोर्ट रविवार सुबह पॉजीटिव आने के बाद हैल्थ डिपार्टमैंट की टीम ने पूरे परिवार को जी.एम.सी.एच.-32 में आईसोलेशन में शिफ्ट कर दिया। देर शाम उनके सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एडवाइजर मनोज परिदा ने डी.सी. एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक पत्रकार वार्ता की थी, जिसमें उक्त अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कई अधिकारियों और पत्रकारों से भी मुलाकात की थी।

जी.एम.सी.एच.-32 में भी सैंपल की जांच :
जी.एम.सी.एच.-32 में भी जल्द ही कोरोना वायरस सैंपल की जांच शुरू होगी। शहर में जहां प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों, पार्कों के झूलों, हटों, बसों, मार्कीटों व घरों को सैनीटाइज किया जा रहा है वहीं शहर में इस और बैंकों की ओर से विभिन्न ए.टी.एम. को सैनीटाइज करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

चंडीगढ़ में अब तक 6 मरीज :
वहीं जी.एम.एस.एच.-16 आईसोलेशन वार्ड में यू.के. से वापस आई पंचकूला की युवती, इजिप्ट से आई चंडीगढ़ की 72 साल की बुजुर्ग, कतर से आई जीरकपुर निवासी युवती और कतर से आया जीरकपुर का युवक उपचाराधीन है। ये रविवार को ही एडमिट हुए हैं। वहीं शहर में पहली कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आई मोहाली निवासी महिला जो पी.जी.आई. में भर्ती है की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। 

मोहाली की रहने वाली बच्ची जो अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड से वापस आई थी और उसे पी.जी.आई. में भर्ती किया गया था की रिपोर्ट भी नैगेटिव आई है। शहर में रविवार को कुल 434 पैसेंजरों में से 370 को घरों में कवॉरंटाइन किया गया है। 64 संदिग्ध मरीज कवॉरंटाइन की अवधि पूरी कर चुके हैं। वहीं शहर में अब तक 48 संदिग्ध कोरोना मरीजों के सैंपल किए गए, जिसमें से 6 पॉजीटिव, 37 नैगेटिव व 5 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News