चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य 2021 में होगा पूरा

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 11:52 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य दिसम्बर, 2021 तक पूरा हो जाएगा। यह बात इंडियन रेलवे स्टेशन डिवैल्पमैंट कार्पोरेशन (आई.आर.एस.डी.सी) के एम.डी. एंड सी.ई.ओ. एस.के. लोहिया ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि इसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के साथ बैठक हो गई है, जिसे उन्होंने हरी झंडी दे दी है। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य दीपक बिल्डर को सौंपा गया हैं, जिसका काम शुरू हो चुका है। चंडीगढ़ के प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हो गई है। 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग से भी परमिशन मिल चुकी है। 

ओवरब्रिज बनाने के लिए हरियाणा के अधिकारी के साथ मुलाकात हुई है। इस प्रौजेक्ट के लिए 136 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है। कमॢशयल एरिया पर 80 करोड़ खर्चे जाएंगे। वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन को 90 हजार यात्री क्षमता वाला बनाया जा रहा है। 

ग्रीन बिल्डिंग होगी, खास तरह की ईंटों का इस्तेमाल किया जाएगा :
लोहिया ने बताया कि चंडीगढ़ वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग होगी यानी पर्यावरण के अनुकूल बनाई जाएगी। इसमें बिजली की खपत बहुत कम होगी। पानी को रिसाइकिल किया जा सकेगा, जिसका इस्तेमाल ट्रेनों को धोने और पार्क को पानी देने में किया जाएगा। इमारत बनाने में खास तरह की ईंटों का इस्तेमाल किया जाएगा। सोलर रूफ टॉप होगा। स्टेशन को मास्टर प्लान को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। 

25 लाख स्क्वेयर फीट में बनेगी कमर्शियल बिल्डिंग :
उन्होंने बताया कि आई.आर.एस.डी.सी. की तरफ से 25 लाख स्क्वेयर फीट कमर्शियल किया गया है। इसमें रैजीडैंस के लिए 30 और 70 प्रतिशत एरिया में मॉल, शॉप्स, होटल, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशंस, लाऊंज व अन्य कमर्शियल निर्माण होंगे। इसके लिए कई ग्रुप आए थे, जिनसे बातचीत हो गई है। उम्मीद है कि दूसरे फेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। 

अमृतसर सहित 4 और स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास :
4 रेलवे स्टेशनों को पी.पी.पी. मोड पर री-डिवल्प किया जा रहा है। इनमें अमृतसर, नागपुर, साबरमती और ग्वालियर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों को भी वल्र्ड क्लास बनाना है। 

इसके लिए 22 जनवरी को 100 कंपनियों ने प्रेजैंटेशन में भाग लिया था। उम्मीद है कि अमृतसर, साबरमती और ग्वालियर का टैंडर 21 फरवरी तक हो जाएगा। नागपुर स्टेशन का टैंडर 27 फरवरी तक होने की उम्मीद है।  

कलाग्राम टी-प्वाइंट से जोड़ा जाएगा :
लोहिया ने बताया कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन को तीन तरफ से जोड़ा जा रहा है। एक पंचकूला की तरफ से, दूसरा मध्यमार्ग से कलाग्राम टी-प्वाइंट से और चंडीगढ़ से जोड़ा जा रहा है। जब वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेगा तो यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। ऐसे में रास्ते का विकल्प होना जरूरी है। 

डिस्एबल फ्रैंडली बनेगा :
लोहिया ने कहा कि आई.आर.एस.डी.सी. की तरफ से जितने भी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन री-डिवैल्प किए जा रहा हैं, उन्हें डिस्एबल फ्रैंडली बनाया जा रहा है। एक्सीलेटर सीढिय़ा, लिफ्ट व अन्य कई सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। 

सी.ई.ओ. लोहिया ने बताया कि पार्किंग का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए 16 हजार स्कवेयर फीट पार्किंग स्पेस है, जिसमें 660 कारें पार्क हो सकती हैं। बाइक पार्किंग स्पेस के अनुसार रखी जा सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News