चंडीगढ़-पंचकूला के बीच कनैक्टिविटी होगी बेहतर

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 की रोड को चौड़ा किया जाएगा, जिससे मध्य व दक्षिण मार्ग में लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इससे चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच कनैक्टिविटी भी बेहतर होगी। प्रशासन ने इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट को इसके लिए अप्रूवल दे दी है।  इंडस्ट्रीयल एरिया में भी इस रोड पर टै्रफिक बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते हमेशा जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।  

 

इसमें पहली रोड पोल्ट्री फार्म चौक सी.टी.यू. वर्कशॉप इंडस्ट्रीयल एरिया तक कनैक्ट होगी। इसके अलावा मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग के समानांतर होगी। ये इंडस्ट्रीयल एरिया से गुजरेगी और ये पूर्व मार्ग को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से कनैक्ट होगी। ये सी.टी.यू. वर्कशॉप के आगे से गुजरेगी। इससे लिए विभाग ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है, ताकि जल्द ही इस पर काम शुरू किया जा सके।

 

मध्य मार्ग से ट्रैफिक का प्रैशर होगा कम 
इन दोनों रोड्स के चौड़ा करने से मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग से टै्रफिक का प्रैशर कम हो जा एगा, जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। ये प्रोजैक्ट चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ व पंचकूला को कनैक्ट करने वाले अंडरपास प्रोजैक्ट की स्पोर्ट में ही शुरू किया जा रहा है।  इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अंडरपास प्रशासन के डिवैल्पमैंट और विस्तार प्लान का ही पार्ट है। 

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशन के डिवैल्पमैंट प्रोजैक्ट को लेकर जानकारी ली थी और प्रशासन द्वारा इसे एक्सटैंड करने के प्रस्ताव को स्पोर्ट किया था। इसके लिए प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच इसी माह एक मीटिंग भी हुई थी। मीटिंग में इसके प्लान व इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्लान तैयार किया गया था।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News