‘एक्ट्रैस लूट कांड को सुलझाने वाली पुलिस टीम की डी.जी.पी. ने की प्रशंसा’

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 01:28 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): सैक्टर-27 में एक्ट्रैस के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट के केस को सुलझाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार पर डी.जी.पी. चंडीगढ़ ने ईस्ट जोन पुलिस की पीठ थपथपाते हुए प्रशंसा की। 

 


मंगलवार को डी.एस.पी. ईस्ट गुरमुख सिंह के निर्देशन में केस सॉल्व करने में जुटी अलग-अलग टीमों के 27 पुलिस कर्मियों को डी.जी.पी. दफ्तर में बुलाया गया। डी.जी.पी. प्रवीर रंजन, डी.आई.जी. ओमवीर सिंह, एस.एस.पी. चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एस.पी. ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी मनीषा चौधरी और एस.पी. सिटी केतन बंसल ने केस क्रेक कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए ईस्ट डिवीजन पुलिस की टीम वर्क की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने डी.जी.पी. से केस में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को रिवॉर्ड देने की अनुशंसा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News