नए ऑटो पर पुराना नंबर लगाकर घूम रहा चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 11:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : नए ऑटो पर जाली नंबर लगाकर सवारी लेने जा रहे ऑटो चालक को यूनियन प्रधान की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑटो चालक की पहचान नयागांव निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई है। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने ऑटो यूनियन के प्रधान अनिल कुमार की शिकायत पर बृजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौलीजागरां निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो यूनियन का प्रधान है।

 

वह 12 फरवरी को दड़वा स्थित रेलवे स्टेशन पर गया था। वहां पर एक नए ऑटो पर पुराना नंबर लगा हुआ था। उन्होंने ऑटो की वीडियो बनाकर चालक से पूछताछ करनी चाही तो चालक ने ऑटो भगा लिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच कर फरार ऑटो चालक नयागांव निवासी बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऑटो को जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News