अब लक्जमबर्ग में नीलाम होगा शहर का हैरीटेज फर्नीचर

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 12:44 AM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : शहर के हैरीटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी है। अब लक्जमबर्ग में शहर का हैरीटेज फर्नीचर 10 जनवरी को नीलाम होने जा रहा है, जिसे लेकर हैरीटेज प्रोटैक्शन सैल के सदस्य अजय जग्गा ने लक्जमबर्ग में एम्बैसडर ऑफ इंडिया को शिकायत भेजी है, ताकि शहर के हैरीटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किया जा सके। इसमें 14 हैरीटेज फर्नीचर आइटम्स की कीमत 1.44 करोड़ से 1.75 करोड़ रुपए के बीच है।

 


जग्गा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने एडवांस में इंडियन एम्बैसडर को इस ऑक्शन के संबंध में जानकारी दी है, ताकि लोकल लॉ इंफोर्सिंग एजैंसियों की सहायता से ऑक्शन को रोकने का प्रयास किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हैरीटेज फर्नीचर की ऑक्शन को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हैरीटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने यू.एन. के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि वह हैरीटेज फर्नीचर की तस्करी व नीलामी को रोकने के लिए प्रयास करें। 


ये सामान होना है नीलाम
नीलामी में जो आइटम्स रखी जाएंगी, उनमें ऑफिस केन चेयर, सीनेट कमेटी चेयर्स, ईजी आम्र्स चेयर्स, कैफेटीरिया टेबल, डाइनिंग चेयर्स, लॉ फायरसाइड चेयर, स्टूडैंट चेयर, स्मॉल डैस्क, सोफा, आम्र्स चेयर्स और स्टूल आदि आइटम्स शामिल हैं। 


फ्रांस में 5.36 लाख रुपए में नीलाम हुई थी ईजी आर्म चेयर
इससे पहले भी फ्रांस में चंडीगढ़ का हैरीटेज फर्नीचर नीलाम हुआ था, जिसमें शहर की ईजी आर्म चेयर वहां 5.36 लाख रुपए में नीलाम हुई थी, जबकि तीन आइटम्स को ऑक्शन में रखा गया था। इसमें स्मॉल स्टूडैंट डैस्क, ईजी आर्म चेयर, पेयर ऑफ आर्मलैस ईजी चेयर शामिल थी। वहीं पहले लंदन में हुई ऑक्शन में भारतीय हाई कमीशन और पुलिस ने दखल भी दी थी, लेकिन बावजूद इसके उस ऑक्शन को भी रोका नहीं जा सका था। उस नीलामी में चंडीगढ़ असैंबली के लिए ली काबूर्जिए और पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किया गया कमेटी टेबल सबसे महंगा करीब 71.57 लाख रुपए में बिका था। इंडियन हाई कमीशन ने शिकायतकर्ता अजय जग्गा से इस नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी मांगी थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News