हरियाणा कांग्रेस में टिकटों का कोटा खत्म, जीतने वाले उम्मीदवार को ही मिलेगी टिकट

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 10:37 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा कांग्रेस भविष्य के चुनावों में पार्टी नेताओं के कोटे से किसी को टिकट नहीं देगी, बल्कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दी जाएगी। यह दावा राजस्थान के ङ्क्षचतन शिविर से लौटे हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने किया। वह पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में एक परिवार-एक टिकट का फार्मूला भी लागू किया जाएगा लेकिन इस फार्मूले को लागू करते समय नेताओं के अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्थापित नेता हैं। ऐसे में उन पर एक परिवार-एक टिकट का फार्मूला लागू नहीं होता। परिवार में दूसरी टिकट तभी मिलेगा, जब टिकट मांगने वाले के पास कम से कम 5 वर्षों तक संगठन में काम करने का अनुभव होगा। 

 


उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस ने अभी तक करीब साढ़े 10 लाख सदस्य बनाए हैं। पार्टी की सदस्यता हासिल करने पर कोई रोक नहीं है। उदयभान के अनुसार कांग्रेस में युवा उसे ही माना जाता है, जिसकी उम्र 35 साल तक है। ङ्क्षचतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक पार्टी 50 साल तक की उम्र के लोगों को 50 प्रतिशत टिकट देगी। टिकटों में महिलाओं की हिस्सेदारी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां बता दे कि पिछले दिनो नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि टिकटों के गलत वितरण तथा संगठन की कमजोरी के चलते 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को नुक्सान उठाना पड़ा, अगर सही प्रत्याशियों को टिकट मिलती तो स्थिति कुछ और ही हो सकती थी। देखा जाए तो देवेंद्र सिंह बबली, ईश्वर सिंह, रामकरण काला जो कि आज जजपा से विधायक हैं, कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने के चलते उन्होंने जजपा का थामन थामा था। अम्बाला कैंट से चित्रा सरवारा और अम्बाला से निर्मल सिंह का टिकट काटना भी पार्टी के लिए नुक्सानदायक साबित हुआ। 

 


राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस नेताओं को एकजुटता के फील्ड में उतरने तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य दिया है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी। इस कड़ी में 29 मई को फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 


मंडल स्तर पर खड़ा किया जाएगा संगठन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि पार्टी ने राज्य में मंडल स्तर पर पार्टी संगठन खड़ा करने का निर्णय लिया है। अभी तक पार्टी में बूथ के बाद ब्लॉक, जिला और प्रदेश इकाइयों का गठन होता था। बूथ और ब्लॉक के बीच में मंडल की इकाई पहली बार बनेगी। अगले तीन माह में ब्लॉक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। उसके बाद मंडल इकाइयां कठित की जाएंगी। कांग्रेस ने संगठनात्मक दृष्टि से राज्य में 183 ब्लाक बनाए हुए हैं। इनसे पहले 19 हजार 442 बूथ पर इकाइयों का गठन होगा। ग्रामीण व शहरी मिलाकर 32 जिलाध्यक्ष बनेंगे। 15 से 20 गांवों पर एक मंडल इकाई बनाई जाएगी।

 


कुलदीप बिश्नोई की मेरे से कोई नाराजगी नहीं 
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हमारी पार्टी के सीनियर और सम्मानित नेता हैं। उनकी मेरे से कोई नाराजगी नहीं है। राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं। जल्दी ही उनकी नाराजगी दूर कर ली जाएगी। शहरी निकायों में मेयर और पार्षद के चुनाव सिंबल पर लडऩे की बात कहते हुए उदयभान ने बताया कि जल्दी ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News