10वीं में 100 प्रतिशत अंक लाने वाली अंजलि को हर महीने मिलेगी 20 हजार की छात्रवृत्ति

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10वीं कक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाने वाली महेंद्रगढ़ की छात्रा अंजलि को सौगात देते हुए 2 साल तक 20 हजार रुपए महीने की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रा अंजलि और उनके परिवारजनों को हाॢदक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में अंजलि जहां भी दाखिला लेना चाहेगी, उसका वहां दाखिला करवाया जाएगा।    
बता दें कि छात्रा अंजलि ने सी.बी.एस.ई. की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्रा अंजलि को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उसने न केवल रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आगे भी कोई नहीं तोड़ सकता है। उन्होंने अंजलि को भविष्य में आगे बढ़ते हुए देश, प्रदेश, गांव और माता-पिता का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। अंजलि ने जब बड़े होकर डाक्टर बनने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि देश में जिस भी मैडीकल कालेज में चाहेगी, वहां उसका दाखिला करवाया जाएगा। 
 

 

छात्रा अंजलि और उनकी मां ने रखी आॢथक स्थिति की समस्या 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष छात्रा अंजलि और उनकी मां ने परिवार की आॢथक स्थिति की समस्या रखी तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तत्काल अंजलि को 20 हजार रुपए महीना 2 साल तक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अंजलि की मां को आश्वासन दिया कि अंजलि की पढ़ाई में उनका पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने इच्छा जताई कि अंजलि भविष्य में एम्स में जाकर अच्छी डाक्टर बने। 
 

 

छात्रों को टैबलेट बांटने वाला पहला राज्य बना हरियाणा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5 लाख विद्याॢथयों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने सरकारी स्कूलों के 5 लाख छात्रों को टैबलेट बांटे हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा में और अधिक सुधार के लिए प्रयासरत है। इस बजट में शिक्षा के लिए 20,000 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है। वर्तमान युग तकनीक का है और हम अपने छात्रों को किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहने देना चाहते हैं। 
 

 

2025 तक नई शिक्षा नीति को लागू करेगा हरियाणा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को 2030 तक पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य बनाया है लेकिन हरियाणा ने 2025 तक इसे लागू करने का लक्ष्य लिया है। यूनिवॢसटी में के.जी. टू पी.जी. प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत यूनिवॢसटी में ही विद्याॢथयों को शुरूआती शिक्षा दी जाएगी। हरियाणा की दो यूनिवॢसटी एम.डी.यू. और कुरुक्षेत्र यूनिवॢसटी ने यह कार्यक्रम शुरू कर दिया है। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले होनहार विद्याॢथयों के लिए सुपर-100 कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। मेधावी विद्याॢथयों का करियर बनाने के लिए शिक्षा विभाग का सुपर-100 कार्यक्रम एक अनूठा प्रयास है। इसके तहत आई.आई.टी. व नीट की फ्री कोङ्क्षचग दी जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News