सिटी बस सर्विस के लिए नगर निगम ने लगाई मोहर, अब सरकार से अप्रूवल पर टिकी निगाहें
punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 12:06 PM (IST)

मोहाली(राणा) : नगम निगम की मीटिंग में जो शहर में सिटी बस सर्विस चलाने के लिए 6 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ था। उस पर मोहाली की नगर निगम ने मोहर लगाकर सरकार के पास भेजी है । अब निगम की निगाहें सरकार पर टिकी हैं कि वहां से अप्रूवल कब मिलेगी। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो इससे शहर को फायदा होगा।
अभी तक मोहाली में नहीं शुरू हुई सेवा :
मोहाली शहर में आज लोकल सिटी बस सर्विस तक शुरू नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के लोग अभी तक ऑटो पर निर्भर है। वहीं नगर निगम ने बसों के रूट भी फाइनल कर लिए हैं।
वहीं मोहाली के लोग चंडीगढ़ की लोकल बस पर निर्भर है। सबसे ज्यादा परेशानी इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले लोगों को होती है। इसके बाद खुद समय पहले नगर निगम ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर बस सर्विस चलाने की तैयारी की थी। इस प्रोजैक्ट में ग्माडा, नगर निगम व कई नगर काऊंसिलों को हिस्सेदार बनाया गया था। लेकिन यह प्रोजैक्ट अधर में लटक गया था। इसके बाद नगर निगम ने अपने स्तर पर बस सर्विस चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जिसके तहत जहां निगम द्वारा अपने बजट में प्रस्ताव रखा है।