आई.टी. पार्क प्रोजैक्ट : कमॢशयल साइटों को फ्री होल्ड पर बेचने का रास्ता साफ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 08:20 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। यू.टी. प्रशासन ने चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड की आई.टी. पार्क में सभी व्यावसायिक साइटों की ऑक्शन लीज होल्ड पर ही करने की शर्त लगाई हुई थी, जिसे प्रशासन हटाने के  लिए राजी हो गया है। सी.एच.बी. को सप्ताह के अंदर इस संबंध में अनुमति मिल जाएगी, जिसके बाद ही बोर्ड इन साइटों की फ्री होल्ड पर ऑक्शन कर पाएगा। फ्री  होल्ड पर ऑक्शन से बोर्ड को बेहतर रिस्पांस की उम्मीद है। प्रशासन ने गत दिन व्यावसायिक-औद्योगिक और नर्सिंग होम साइटों को फ्री होल्ड करने के बाद ही अब  नीलाम करने की घोषणा की थी। जिसके बाद ही सी.एच.बी. ने भी अपनी व्यावसायिक साइटों से इस शर्त को हटाने की अनुमति मांगी थी और सैके्रटरी एस्टेट को इस संबंध में पत्र लिखा था। इससे पहले बोर्ड ने अस्पताल साइट का रिजर्व प्राइज कम करने का भी प्रशासन से आग्रह किया था, जिस पर प्रशासन ने बोर्ड को खुद ही इस पर उचित फैसला लेने की सलाह दी थी। सी.एच.बी. की आई.टी. पार्क में स्कूल, अस्पताल और फाइव स्टार होटल के लिए कमॢशयल साइट है।

 


इस संबंध में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने कहा कि यू.टी. प्रशासन आई.टी. पार्क की लीज होल्ड साइटों की फ्री होल्ड पर ऑक्शन करने की अनुमति देने के लिए राजी हो गया है और सप्ताह के अंदर उन्हें इस संबंध में अनुमति पत्र मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद ही वह इन साइटों की ऑक्शन करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। बता दें कि प्रशासन ने सी.एच.बी. को आई.टी. पार्क में 123 एकड़ भूमि अलॉट की थी। प्रशासन ने कन्वैंस डीड में व्यावसायिक साइटों के संबंध में यह शर्त लगाई थी कि इनकी अलॉटमैंट सिर्फ लीज होल्ड पर ही की जाएगी।

 

 

रिजर्व प्राइस अधिक होने के चलते नहीं मिला रिस्पांस :
सी.एच.बी. ने आई.टी. पार्क में अपनी कई साइटों को नीलाम करने का प्रयास किया था, लेकिन रिजर्व प्राइस अधिक होने के चलते बोर्ड इनको नीलाम नहीं कर पाया था।  सी.एच.बी. ने 18 साइट्स डिवैल्पमैंट के लिए बिल्डरों को नीलाम करने का फैसला लिया था। लेकिन पांच बार नीलामी करने के बाद भी किसी भी बिल्डर ने इसमें रुचि  नहीं दिखाई है, क्योंकि एक तो यहां रेट्स बहुत अधिक है, दूसरा प्रॉपर्टी लीज होल्ड पर है। इसमें करीब 8.23 एकड़ भूमि पर हॉस्पिटल का निर्माण करने का फैसला  लिया गया था, जिसके लिए रिजर्व प्राइस 308 करोड़ रुपये तय किया गया था। इसी तरह 4.5 एकड़ एरिया में स्कूल साइट के लिए 188 करोड़ रिजर्व प्राइस तय किया  था। 4.55 एकड़ एरिया में रैजीडैंशियल प्लॉट के लिए 181 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस तय किया था। हॉस्पिटल और स्कूल दोनों साइट लीज होल्ड पर हंै, जबकि 
रैजीडैंशियल साइट फ्री होल्ड पर है। नीलामी में असफल होने के बाद आवासीय साइट को बोर्ड ने खुद ही डिवैल्प करने का फैसला लिया था। 

 

 

हाऊसिंग स्कीम की जानी है लांच : 
सी.एच.बी. ने आई.टी. पार्क में अब हाऊसिंग स्कीम को लांच करना है। इसी कड़ी में बोर्ड ने प्रोजैक्ट की इन्वायरनमैंट क्लीयरैंस के लिए अप्लाई किया हुआ है। फ्लैट्स के  डिजाइन प्लान अप्रूवल कमेटी की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। बोर्ड ने स्कीम के लिए शुरूआती रेट लिस्ट भी तैयार की हुई है, जिसके तहत फोर बैडरूम फ्लैट्स की कीमत 2.75 करोड़ रुपए के करीब होगी। इसी तरह थ्री बैडरुम फ्लैट करीब 1.90 करोड़ रुपए में पड़ेगा। स्कीम को लेकर ड्राइंग्स का काम पूरा होने के बाद ही फाइनल  रेट लिस्ट जारी की जाएगी। स्कीम के तहत बोर्ड ने आईटी पार्क में दो साइट्स पर 728 फ्लैट्स का निर्माण करवाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News