चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट को मिला बैस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 11:58 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट को देश का सबसे बैस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की द्वारा हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जिसमें चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट को सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य को ध्यान में रखते हुए यह अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड प्राप्त करने के बाद इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है।

विंग्स इंडिया 2020 नागरिक उड्डयन क्षेत्र पर एक प्रमुख कार्यक्रम नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एम.ओ.सी.ए.) के साथ 12-15 मार्च तक बेगमपेट एयरपोर्ट हैदराबाद में सभी के लिए उड़ान थीम पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में क्षेत्रीय कनैक्टिविटी बढ़ाने और शहरों को कस्बों से जोडऩा है। इस मुहिम के चलते चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने कई क्षेत्रों से कनैक्टिविटी बढ़ाई है, जिसके कारण पैसेंजरों की संख्या में बढौत्तरी हुई है। 

एयर इंडिया जम्मू के लिए शुरू करेगी फ्लाइट :
जम्मू और चंडीगढ़ के बीच विमानन कंपनी एलांयस  एयरलाइंस नई फ्लाइट्स शुरू करने का रही है। यह फ्लाइट 9635-36 जम्मू से सुबह 9:10 बजे उड़ान भरेगी और 10:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस तरह चंडीगढ़ से यह फ्लाइट सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और 12:05 बजे जम्मू चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

इस रूट पर 72 सीटों वाला ए.टी.आर. विमान उड़ेगा। यह रविवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन इस रूट पर उड़ान भरेगा। एलांयस एयरलाइंस के अधिकारियों की मानें तो इस फ्लाइट के शुरू होने से वैष्णो माता जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

धर्मशाला की फ्लाइट का शैड्यूल बदला :
धर्मशाला से चंडीगढ़ के बीच में उडऩे वाली फ्लाइट्स का शैड्यूल भी बदला है, अब यह फ्लाइट हफ्ते के सात दिन इस रूट पर उड़ान भरेगी। पहले यह फ्लाइट रविवार को उड़ान नहीं भरती थी। इसके साथ विमानन कंपनी ने इस फ्लाइट के समय में भी परिवर्तन किया है। 

यह फ्लाइट 29 मार्च से दोपहर 1:15 बजे धर्मशाला से उड़ान भरेगी और 1:55 बजे चंडीगढ़ लैंड होगी, वहीं चंडीगढ़ से यह फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगी। वहीं एयर इंडिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर ही जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News