चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मियों की अब जल्दी होगी प्रोमोशन

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 10:43 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के अंडर कई कैटेगरी में तैनात कर्मचारियों को अब प्रोमोशन के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि इन कैटेगरी में अब प्रमोशन जल्द होगी। प्रशासन ने कई कैटेगरी की पोस्टों में प्रोमोशन के लिए अनिवार्य सर्विस की समय सीमा को कम कर दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 

प्रशासन ने कॉमन रिक्रूटमैंट रुल्स नोटीफाई कर दिए हैं, जिसके साथ ही कर्मचारियों की प्रोमोशन को लेकर ये कुछ बदलाव हुए हैं। इस बारे मेें चंडीगढ़ प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने सभी डिपार्टमैंट में कॉमन रिक्रूटमैंट रूल्स नोटीफाई कर दिए हैं, जिसके चलते अब सभी डिपार्टमैंट्स में अलग-अलग रूल्स होने की प्रक्रिया खत्म हो गई है। इससे अब कर्मचारियों की प्रोमोशन जल्द हो जाया करेगी। 

उन्होंने बताया कि ये कॉमन रूल्स यू.पी.एस.सी. के निर्देशों पर ही बनाए गए थे। इससे पहले सभी डिपार्टमैंट्स के अपने रूल्स होते थे। प्रशासन ने बुधवार को ही चंडीगढ़ एडमिनिस्टे्रशन ग्रुप बी (मिनिस्टीरियल)(सुपरिंटैंडैंट ग्रेड-2 एंड सीनियर असिस्टैंट) कॉमन रिक्रूटमैंट रूल्स, 2019 और द चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन, ग्रुप बी (मिनिस्ट्रीयल) (पर्सनल असिस्टैंट एंड सीनियर स्केल स्टेनोग्राफ र) कॉमन रिक्रूटमैंट रूल्स, 2019 नोटीफाई किए थे। 

इन पोस्टों पर कर्मचारियों को होगा फायदा :
प्रशासन में अभी फिलहाल 116 सुपरिंटैंडैंट ग्रेड-2 पोस्ट है, जिसमें सीनियर असिस्टैंट के पद पर तैनात कर्मचारियों की इस पोस्ट पर प्रोमोशन की जाती है। इससे पहले  आठ वर्ष की रेगूलर सर्विस के साथ सीनियर असिस्टैंट को प्रोमोशन मिलती थी, जबकि नए रूल्स के अंदर इस सीमा को घटाकर चार वर्ष कर दिया गया है। 

इसके अलावा सीनियर स्केल स्टोनोग्राफर्स को पर्सनल असिस्टैंट के स्तर पर प्रोमोशन दी जाती है। इसके लिए पहले तय रेगूलर सर्विस पांच वर्ष अनिवार्य होती थी, जिसे घटाक र अब चार वर्ष कर दिया गया है। इसके अलावा पांच वर्ष वर्षीय रैगुलर सर्विस के साथ क्लर्क और जूनियर असिस्टैंट पांच वर्षीय रैगुलर सर्विस तय ग्रेड के साथ सीनियर असिस्टैंट पोस्ट के लिए हकदार होंगे।

रूल्स को लागू करने में लग गया समय :
बताया जा रहा है कि यू.पी.एस.सी. की ओर से कुछ साल पहले ये कॉमन रूल्स अपनाने के लिए कहा गया था लेकिन इसे लागू करने में प्रशासन को काफी समय लग गया। 

इससे पहले रूल्स अलग होने के चलते सभी विभागों की फाइल भी अप्रूवल के लिए अलग-अलग जाती थी, जिसमें काफी समय लग जाता था। अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सभी विभागों के केस एक साथ जाने के चलते उन्हें अप्रूवल जल्द मिल जाया करेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News