पाल मर्चैंट व उनके ठिकानों पर ई.डी. ने की सर्च

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 01:15 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): देश की नामी मनी एक्सचैंज कंपनी पाल मर्चेंट के सैक्टर-22 स्थित कार्यालय सहित कंपनी के निदेशकों के सैक्टर-8 स्थित घर पर मोहाली, पंचकूला व जालंधर स्थित ब्रांचों व दिल्ली के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने एक साथ सर्च की है। सुबह शुरू हुई सर्च वीरवार आधी रात तक चली। सर्च के दौरान ई.डी. ने करोड़ों की विदेशी करंसी व सोने के जेवरात सीज किए हैं।

 


उक्त सर्च पहले से दर्ज एक मामले में मिले कुछ सुरागों के आधार पर की गई थी। सर्च 13 घंटे चली जिस दौरान कर्मियों को कार्यालयों में प्रवेश नहीं करने दिया गया जबकि निदेशकों व अधिकारियों की मौजूदगी में सर्च हुई। मिली करंसी का विवरण और उसके सोर्सेज का सही सबूत कंपनी प्रबंधन नहीं दे सके। इसके बाद उक्त करंसी व जेवरात जब्त कर लिए गए। पाल मर्चेंट मनी एक्सचैंज की एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News