दम्पति पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 11:51 AM (IST)

चंडीगढ़  (संदीप): आर्दश कॉलोनी निवासी महिला गुडियां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और उस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ बलेंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। वारदात में घायल हुए उसे पति दीपक का उपचार पी.जी.आई. में चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में गुडिया ने बताया कि बीती रात करीब वह खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए थे। इसी समय किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। उसके पति दीपक ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसी समय एक युवक ने दीपक के सिर में तलवार से बार किया। जिससे उसका कान आधा कट गया और तलवार गर्दन पर जा लगी। जिससे लहुलूहान वह वहीं पर गिर गया। यह देख गुडियां ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई करने शुरू कर दी। शोर सुनने के बाद जैसे ही आसपास के लोग वहां एकत्र होने लगे तो इसी समय सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दीपक को उठाकर फेज-6 सिविल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए तुरंत उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Sandeep

Recommended News

Related News