फर्जी एंट्रीज दिखा और बिना वैक्सीन लगवाए सर्टीफिकेट बनाने पर सफाई सेवक पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 03:12 PM (IST)

डेराबस्सी, (गुरप्रीत): कोरोना वैक्सीजन की फर्जी एंट्रीज दिखा जाली सर्टीफिकेट बनाने का मामला समाने आया है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल के एक सफाई सेवक कर्मजीत सिंह वासी डेराबस्सी पर बिना टीकाकरण लोगों को सर्टीफिकेट देनेे के आरोपों तहत के केस दर्ज किया है। अशंका जताई जा रही है कि फर्जीवाड़ा में और भी कर्मी शामिल हो सकते हैं। 
थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात सफाई सेवक पैसे लेकर टीकाकरण की फर्जी एंट्रीज करवा सर्टीफिकेट तैयार कर दे रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि सिमरन कौर का पैसे लेकर कोविड टीकाकरण में गलत नाम दर्ज करवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 


छानबीन के बाद पता चलेगा कि उक्त आरोपी अब तक कितने लोगों से पैसे लेकर फर्जी एंट्रीज करवा कितने सर्टीफिकेट जारी कर चुका है। फर्जी सर्टीफिकेट लेने वाले किस-किस काम के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है कि उक्त आरोपी के साथ अन्य सरकारी कर्मी भी शामिल हैं कि नहीं। एक सफाई कर्मी कम्पूटर में डाटा एंट्री नहीं कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News