305 ग्राम हेरोइन समेत बुजुर्ग महिला काबू

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 12:04 AM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत सिंह): लालड़ू पुलिस ने एक 60 वर्षीय महिला को 305 ग्राम हेरोइन समेत काबू करने में सफलता हासिल की है। डेराबस्सी डी.एस.पी. दफ्तर में आयोजित प्रैस कॉफ्रैंस के दौरान डी.एस.पी. डेराबस्सी गुरप्रीत सिंह बेस ने बताया कि एशर पैट्रोल पंप के नदजीक एक महिला को रोकने की कोशिश की, जोकि पुलिस को देखकर भागने ली। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिला को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम पूनम गुप्ता पत्नी किंगस्ले कमालू निवासी नई दिल्ली बताया।

 

डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह की मौजूदगी में महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस को 305 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की ेकार्रवाई शुरू कर दी।

महिला ने बताया कि वह दिल्ली के किसी व्यक्ति से हेरोइन लेकर चंडीगढ़ किसी व्यक्ति को देने जा रही थी।  महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके खिलाफ इन्दौर में भी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत केस दर्ज है और वह 5 साल की सजा भुगत चुकी है। आरोपी महिला के अनुसार उसके पहले पति की मौत के बाद उसने नाइजीरियन मूल के व्यक्ति से दूसरा विवाह कर लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News