स्थानीय निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी आप, भ्रष्टाचार होगा मुख्य मुद्दा

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 08:47 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल/पांडेय): आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा रैली के बाद की जाएगी। उन्होंने यह जानकारी प्रैस क्लब में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस के दौरान कही। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अपने सिंबल झाड़ू पर निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। भ्रष्टाचार निकाय चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होगा। आम आदमी पार्टी का मकसद नगर निगम नगरपालिका और नगर परिषदों को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का आगाज करेगी। इसके बाद आने वाले समय में प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

 

 
प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए सर्वे चल रहे हैं और कुरुक्षेत्र की रैली के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदों से देख रही है और निकाय चुनाव में अपना आशीर्वाद देंगी। इसके साथ उन्होंने प्रदेश की जनता को 29 मई को होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली का न्यौता भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम आदमी पार्टी जनता के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि अब बदलेगा हरियाणा रैली प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की बजाय अपने कार्यालयों की साज-सज्जा पर पैसा खर्च कर दिया।

 


-वीडियो सॉन्ग में 75 साल से पीड़ित आम आदमी का दर्द दिखाया
इस मौके पर मशहूर गायक और आप युवा नेता कुलबीर दनोदा का वीडियो सॉन्ग एक मौका केजरीवाल को लांच किया गया। के.डी. ने कहा कि इस गाने में 75 साल से दुख और पीड़ा झेल रहे आम आदमी का दर्द दिखाया गया है। वहीं आम जनता की केजरीवाल सरकार से उम्मीदों के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र नेता अरविंद केजरीवाल ही आम आदमी का दर्द समझते हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों को उनका हक दिलवाने का काम करेगी। 

 


-महिला और युवा वर्ग को पार्टी से बहुत उम्मीद है : चित्रा सरवारा
आप नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी से यूथ और महिलाएं जुड़ रही हैं। पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन प्रदेश में बढ़ रहा है। आने वाली 29 मई को अब बदलेगा हरियाणा रैली से यह साबित हो जाएगा। उन्होंने इस धारणा को गलत करार दिया कि वह और उनके पिता निर्मल सिंह कांग्रेस में जा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि आप नेता चुनाव से पहले ही उनके संपर्क में थे और अपने समर्थकों की इच्छा अनुसार वह आप में शामिल हुई है। इस मौके पर आप नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा और अन्य कार्यकत्र्ता मौके पर रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News