मर्सिडीज सवारों से एक लाख लूटने की कॉल निकली झूठी

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 12:28 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): मर्सिडीज सवार लॉ स्टूडैंट्स से सैक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट पर एक लाख रुपए की लूट होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सैक्टर-17 थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा मौके पर पहुंचे और वहां बठिंडा निवासी पुरजन मेहता और विशाल मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि बठिंडा निवासी कबीर अपने साथियों के साथ आया और उनकी गाड़ी को रोका। उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 

 


इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कबीर को पूछताछ के लिए बुलाया। कबीर ने पुलिस को बताया कि उनका तीन महीने पहले बठिंडा में झगड़ा हुआ था लेकिन एक लाख की लूट के झूठे आरोप लगा रहे हैं। कबीर ने बताया कि बदला लेने के लिए दोनों युवक झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ये मामला भी निकला फर्जी
चंडीगढ़, (सुशील): सब्जी मंडी में लड़ाई के बाद एक दोस्त ने बदला लेने के लिए सैक्टर-17 में 30 हजार रुपए लूटने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकत्र्ता धनास निवासी चंद्रन व जगदीश पासवान के बयान दर्ज किए। जांच में पता चला कि चंद्रन ने झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने धनास निवासी चंद्रन व जगदीश पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति से 30 हजार की लूट हुई है। थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा मौके पर पहुंचे जहां उन्हें धनास निवासी चंद्रन मिला। उसने कहा कि वह मंडी से घर जा रहा था। उससे जगदीश पासवान 30 हजार रुपए छीनकर फरार हो गया। पुलिस उसे थाने लेकर आई और जगदीश को बुलाया। जगदीश ने बताया कि चंद्रन उस पर झूठा आरोप लगा रहा है। उनमें सैक्टर-26 सब्जी मंडी में झगड़ा हुआ था। उसका बदला लेने के लिए उसने आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News